My poetry - छू कर इक जादू सा कर दूं.... Dr. Neeru Jain

छू कर इक जादू सा कर दूं
मैं मसीहा तो नहीं
मगर
दिल करता हैं
सब कुछ अमृत सा कर दूं़़़़़़़़़
रोती आंखों में खुशियां भर दूं
अंधेरे घरों में जुगनू भर दूं
मैं मसीहा तो नहीं
मगर
दिल करता हैं़़़़़
हर हार को इक जीत सा कर दूं
टूटन को उम्मीद सा कर दूं
मैं मसीहा तो नहीं
मगर
दिल करता हैं ़़़़़़़
टूटे रिश्तों को ईद सा कर दूं
खारी बातों को गुड़ सा कर दूं
मैं मसीहा तो नहीं
मगर
दिल करता हैं ़़़़़़़
रूठों को अपना सा कर दूं
मौत मांगती उन चाहों में
जीने का सपना सा भर दूं
मैं मसीहा तो नहीं
मगर
दिल करता हैं ़़़़़़़

Dr. Neeru Jain 


#neerujain #Jadu #amrit #dil #masiha #baat #rutha #poem






Comments